पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • High Profile Punjabi Engagement Will Be Held Today

हंसराज के बेटे और दलेर मेहंदी की बेटी के मिलन की घड़ी आई, आज होगी सगाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. सूफी गायक हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस और दलेर मेहंदी की बेटी अजीत कौर की अंगेजमेंट बुधवार को होटल रेडिसन में होगी। दोनों परिवारों की प्रोफेशनल लाइफ को रिश्ते बदलने का काम दलेर मेहंदी के भाई गायक मीका ने किया है। समारोह में मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम समेत कई को आमंत्रित किया गया है।

250 पकवानों से होगा नवराज का स्वागत

हंसराज हंस के बेटे नवराज को अपना दामाद बनाने जा रहे दलेर मेहंदी ने रेडिसन होटल में २५० तरह के पकवानों का ऑर्डर दिया है। मेहंदी ने रेडिसन होटल की बुकिंग करवाते समय इंडियन, चाइनीज, अफगानी के अलावा खासतौर से पंजाबी पकवानों का ऑर्डर दिया है।

साग के साथ मक्की की रोटी सबसे आगे रहेगी। इसके अलावा भी 70 तरह के खाने, ५० तरह के सलाद और ४० अलग-अलग जायकों वाले स्नैक्स परोसे जाएंगे। करीब दो सौ लोगों का इंतजाम किया गया है। दोनों के परिवारों के अलावा म्यूजिक, फिल्म इंडस्ट्री के लोग तो रहेंगे ही, विभिन्न दलों के नेता भी आमंत्रित हैं। हंसराज हंस तो अकाली दल से जुड़े हुए हैं ही, अन्य दलों के नेताओं से भी उनके व्यक्तिगत रिश्ते हैं।