होशियारपुर. थाना चब्बेवाल के अंतर्गत गांव मोतिया में जाति बंधन तोड़कर एक साल पहले शादी रचाने वाले दंपति जसलीन कौर और पंकज अग्निहोत्री पर हमला करने वाले लड़की के भाई परमवीर सिंह और मामा हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपी परमवीर सिंह व हरप्रीत सिंह को सीजेएम तरनतारन सिंह की कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी मामा हरप्रीत सिंह को ज्युडीशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है वहीं भाई परमवीर सिंह की उम्र कम होने से उसे जुवेनाइल होम (बाल सुधार घर)भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
थाना चब्बेवाल के एसएचओ कुलवंत सिंह रंधावा ने बताया कि दंपति के बयान के आधार पर वीरवार देर रात को ही आरोपी मामा हरप्रीत सिंह और भाई परमवीर सिंह के खिलाफ धारा 452 के अधीन केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने घर से नगदी चुरा ली है।
अगले स्लाइड में पढ़िए, दंपति को अस्पताल से मिली छुट्टी पर घर जाने से लगता है डर