(फाइल फोटो- नेहा अरोड़ा)
जालंधर. यह नेहा अरोड़ा वही है, जिसने अपने ट्यूटर आशू अरोड़ा से लव मैरिज कर मां-बाप से भी दूरी बना ली थी। पति को पुलिस ने नशा बेचने के झूठे केस में फंसाया तो एक बहादुर महिला की तरह उसने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला। उसे बाइज्जत बरी कराया।
पति पिछली मई में जेल से आया। वह मां बनी। जिंदगी हंसी-खुशी चल रही थी मगर लद्देवाली के मान सिंह नगर में गुरुवार रात नेहा ने जान दे दी। अपने बर्थडे पर। सास-ससुर ने कहा कि उसके पति को नई नौकरी मिली थी। उसने पति के सर्टिफिकेट गुमने पर जान दी।
नेहा के पिता, रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर मदन लाल का आरोप है कि आशू अरोड़ा का नया अफेयर उसकी मौत का कारण बना। नेहा ने पति के
मोबाइल पर वाट्सएप चैट पढ़ ली थी। आशू को रामामंडी पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने पर जेल भिजवा दिया है। उसका मोबाइल पुलिस के पास है। एसएचओ बिमलकांत ने कहा : नेहा के फोन से इकहरी पुली की एक लड़की का सर्टिफिकेट गुम होने वाला मैसेज मिला है। अफेयर वाली बात परिवार वाले कह रहे हैं।
नेहा ने अपनी सहेली को भेजे थे आशू के लव-मैसेज
नेहा ने कुछ दिन पहले अपनी एक सहेली को वाट्सएप्प मैसेज भेजे। ये मैसेज आशू और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ चैटिंग के थे। इनमें युवती का अंतरंग फोटो भी हैं।
गर्लफ्रेंड : पहले काम किया करो, फिर सो जाया करो।
आशू : फिर काम के टाइम नींद आती है तो काम होता ही नहीं।
गर्लफ्रेंड : तो सो जाया करो मॉर्निंग उठकर काम किया करो।
आशू : कैन यू सेंड मी पिक ऑफ युअर टप्लीज
गर्लफ्रेंड : भेज दी।
आशू : ममममम. मॉर्निंग में बात करते हैं।
गर्लफ्रेंड : ओके, गुडनाइट लव यू।
आशू : गुड नाइट लव यू स्वीट ड्रीम्स।
गर्लफ्रेंड : शादी के बाद फिर मुझे खाना नहीं बनाना पड़ेगा।
आशू : बिल्कुल सही।
गर्लफ्रेंड : फिर मुझे डांटा करोगे आप।
आशू : नहीं नहीं... मैंने नहीं डांटना।
गर्लफ्रेंड : आपने मेरा नाम क्या सेव किया है।
आशू : ..... जी लिखा है
गर्लफ्रेंड : इतनी रिस्पेक्ट।
आशू : वाइफ हो तो रिस्पेक्ट देनी ही है, पर झूठी वाइफ हो आप।
गर्लफ्रेंड : क्या झूठ बोला मैंने।
आशू : ऑनलाइन होकर भी मैसेज नहीं किया।
गर्लफ्रेंड : जानू किया तो है आपको मैसेज, आपने एक किया, मैंने दो मैसेज किए।
गर्लफ्रेंड : आप मुझे छोड़ तो नहीं दोगे?
आशू : मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। आपसे मिलने का बहुत दिल करता है।
गर्लफ्रेंड : मेरा भी यही हाल है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...