पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर। जेईई मेन्स की काउंसलिंग खत्म हो चुकी है। कॉलेजों में रिपोर्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार काउंसलिंग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की फस्र्ट च्वाइस रही। पिछली बार यह सेकेंड च्वाइस थी। जेईई मेन्स की परीक्षा में 11 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इनमें से एक लाख का सेलेक्शन हुआ। इनमें से 20 हजार को ही सीटें अलॉट होनी थी। पहली काउंसलिंग में बुलाए गए करीब 30 हजार स्टूडेंट्स में से 20 हजार ने मैकेनिकल को ही फस्र्ट च्वाइस भरा।
सेकेंड काउंसलिंग में 35 हजार में से 15 हजार ने और तीसरी में 35 हजार में से 20 हजार ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग को पहली ऑप्शन बताया। स्टूडेंट्स की सेकेंड च्वाइस कंप्यूटर इंजीनियरिंग और थर्ड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग रही। सिविल इंजीनियरिंग चौथे स्थान पर चली गई। पिछले साल कंप्यूटर साइंस पहले स्थान पर थी। मैकेनिकल दूसरी और सिविल इंजीनियरिंग तीसरी ऑप्शन थी।
एनआईटी के ही मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर रमन बेदी ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवरग्रीन ब्रांच है। इसमें स्टूडेंट्स को बेहतर पैकेज मिलता है। कंप्यूटर इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को जहां 2 से 3 लाख रुपए के बीच सालाना पैकेज मिलता है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स का पैकेज 5-6 लाख रुपए से शुरू होता है। एनआईटी हमीरपुर के डॉ. सिद्धार्थ का कहना है कि आजकल विदेशों में भी मैकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स का बेहतर भविष्य है। विदेशी कंपनियां अच्छे पैकेज पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को लेकर जा रही हैं।
450 स्टूडेंट्स ने की रिपोर्टिंग
एनआईटी जालंधर में चल रहे बीटेक के दाखिले में रविवार को 450 स्टूडेंट्स ने दाखिला लिया। सुबह से ही स्टूडेंट्स दाखिले के लिए संस्थान में पहुंच रहे थे। दाखिले की प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलती रही। दो अगस्त तक दाखिला चलता रहेगा। पांच अगस्त से क्लासेज शुरू होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.