पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Indian Railway Alarm System For Station Announcement

टेंशन खत्म: अब ट्रेन में बिंदास सोएं, स्टेशन नहीं छूटेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. अब ट्रेन में सफर के दौरान आप अपने स्टेशन के छूट जाने की टेंशन छोड़ दें, क्योंकि स्टेशन आने से पहले ही आपको पता चल जाएगा। एक ऐसा मोबाइल एप्लीकेशन आ गया है जो स्टेशन के आने के 10,15 या 20 किमी पहले ही आपको बता देगा। इस एप्लीकेशन में देश के विभिन्न हिस्सों से चलने वाली टे्रनों का टाइम टेबल फीड किया गया है। यह एप जीपीएस सिस्टम की ही तरह काम करेगा। एंड्रायड मोबाइल में इस एप को डाउनलोड करके इसका लाभ लिया जा सकता है। ट्रेन लेट है उसका भी पता चल जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एप

अपने एंड्रायड मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर रेल अलार्म या कोलंबसएगेन टाइप करें। एप्लीकेशन के आने के बाद उसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर लें। इसके बाद जिस दिन आपकी यात्रा हो इस एप को एक्टिवेट कर लें और आगे दी गई जानकारी के अनुसार अलार्म सेट कर दें।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...