बाढ़ के 14 वें दिन भी कश्मीर में कई घर पानी में डूबे हुए, लेकिन फिर भी पलायन में कर रहे हैं।
श्रीनगर. श्रीनगर में पानी कम होते ही लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं। सेना के शिविरों से लोगों का धीरे-धीरे जाना शुरू हो गया है। लाेग अपने टूटे आशियानों को समेटने में लगे हुए हैं।अस्पतालों में महामारी के शिकार भी पहुंचने लगे हैं।
जम्मू-कश्मीर में फंसे पीओके के 68 नागरिक सेना द्वारा बनाए गए पुल का इस्तेमाल करके अपने घरों को वापस लौटे हैं।
श्रीनगर में बुधवार को भी राहत कार्य चलता रहा। अभी भी लोगों को पानी वाले इलाकों और मलबे से बाहर निकाला जा रहा है। हालांकि कोई शव बरामद नहीं हुआ है। श्रीनगर के मेडिकल कैंप व अस्पतालों में संक्रमण के मरीज भी पहुंचने शुरू हो गए हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें, बाढ़ के 14 वे दिन कश्मीर के हालात की तस्वीरें..