जालंधर । बशीरपुरा से सटी झांसी कॉलोनी में सीवरेज की समस्या को लेकर लोगों ने मंगलवार को नगर निगम दफ्तर में प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि सीवरेज न पड़ने के कारण उनके घरों में सीवरेज का पानी घुस आता है। उन्होंने निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा को मांग पत्र सौंपा और जल्द सीवरेज डलवाने की मांग की। भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की और श्री साई प्रसाद सेवा संघ के प्रधान नरिंदर पसरीचा ने बताया कि झांसी कॉलोनी में सीवरेज का काम शुरू हुआ था।
75 प्रतिशत सीवरेज पड़ गया और 25 प्रतिशत काम रुक गया। उसके बाद निगम ने काम शुरू नहीं किया। पूरा कनेक्शन न हो पाने के कारण सीवरेज जुड़ नहीं पा रहा। इससे लोगों के घरों में सीवरेज का पानी जा रहा है। वहां निगम ने एक प्लॉट में पानी की निकासी कर दी। लोग खुद पैसे खर्च करके दस दिन बाद प्लाट साफ करवाते हैं। उनकी मांग है कि वहां से सीवरेज समस्या हल की जाए।