पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ज्यूलरी शॉप में चोरी करने वाला थाना एक से फरार, दो सस्पेंड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. थाना डिवीजन नंबर एक से फाजिल्का गैंग से जुड़ा चोर सुखदेव सिंह शुक्रवार तड़के संतरी को धक्का मार कर फरार हो गया। संतरी जसपाल सिंह और ड्यूटी में कोताही बरतने वाले नाइट मुंशी हरजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। दोनों को गिरफ्तारी के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया। दोनों पुलिस वाले सस्पेंड कर उनकी विभागीय जांच शुरु की गई है। फरार हुए फाजिल्का के गांव जमालके के निवासी 27 वर्षीय चोर सुखदेव सिंह उर्फ बीरू की तलाश में पुलिस पार्टियां छापेमारी कर रही है।

9 जनवरी की वेरका मिल्क प्लाट के पिछवाड़े सलेमपुर मुसलमान रोड स्थित मुस्कान ज्वेलर्स में चोरी हो गई थी। पुलिस ने दिन बाद मामला ट्रेस कर सुखदेव सिंह और उसके साथी प्रकाश को पकड़ा था। उनके कब्जे से चोरी किए गए जेवर, और अन्य सामान बरामद किया गया था। उनकी पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि उनके दो और साथी है। पुलिस ने दोनों आरोपी अदालत में पेश कर 26 जनवरी तक रिमांड पर लिए थे। एसीपी गुरनाम सिंह का कहना है कि सुबह करीब पौने छह सुखदेव ने बाथरूम जाने के लिए संतरी से कहा था। संतरी ने उसे हवालात से निकाला और बाथरूम में गया।

बाथरूम जाने के बाद संतरी बिना किसी की मदद से सुखदेव को हवालात में बंद करने वाला था कि सुखदेव संतरी को धक्का मार कर निकल गया। जब तक संतरी ने आरोपी के फरार होने बारे नाइट मुंशी को बताया,तब तक आरोपी भाग चुके था। एसीपी का कहना है कि संतरी और नाइट मुंशी की कोताही से ही आरोपी फरार हुआ है। नाइट मुंशी को चाहिए थे कि वह अपनी डयूटी ठीक से करते हुए संतरी को बताता कि अगर किसी को हवालात से किसी अपराधी को निकलना है तो वह उसे बताए। चोर के फरारी में दोनों की कोताही सामने आई है।