पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहली महिला IPS से अन्ना आंदोलन तक, अपने खास अंदाज से बनाया पहचान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही वहां पर ऐसी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी जो चुनाव नतीजे के बाद भी थमती नहीं दिख रही है। पहले तो दिल्ली चुनाव का परिणाम इतना अप्रत्याशित आ गया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी और उसके बाद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा का सरकार बनाने से मना कर देना इसे और टेढ़ा बना दिया। दूसरी बड़ी पार्टी आप ने भी सरकार बनाने के लिए कई शर्तें रख दी और इन सबके बाद वहां की राजनीति पूरी तरह से बदल गई है।
ऐसी स्थिति में एक नाम फिर उभर कर आया जिसने मीडिया में साफ तौर पर कहा कि भारत के प्रोग्रेस के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए। उनके इस बयान से उनके भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया है।
हम बात कर रहे हैं भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी का। किरण आजकल अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़ी हुई हैं और जनलोकपाल के लिए अन्ना के साथ इन्होंने भी काफी संघर्ष किया है। किरण एक अच्छी वक्ता के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था की अच्छी जानकार भी हैं।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें किरण बेदी के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें...
नोट: 'प्राइड ऑफ स्टेट' सीरीज के जरिए आप को पंजाब के अमृतसर से जुड़ी देश की पहली महिला आईपीएस के बारे में बताने जा रहे हैं...