पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. जालंधर से शाम 7 बजे होशियारपुर को जाने वाली डीएमयू का ड्राइवर नशा करके आ गया। समय से २५ मिनट देरी से आया ड्राइवर सुधीर कुमार इस कदर नशे में था कि दो बार सिग्रल मिलने के बाद भी वह गाड़ी आगे नहीं बढ़ा रहा था।
यात्री ड्राइवर से इसका कारण जानने गए तो देखा कि वह डगमगा रहा था। उसके मुंह से शराब की बदबू भी आ रही थी। हालात देखकर यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा हुआ तो चीफ लोको इंस्पेक्टर रमेश कल्याण मौके पर आए।
नशे में चूर ड्राइवर भाग चुका था। फिर उस ड्राइवर को बुलाया गया जो होशियारपुर से ट्रेन लेकर आए थे। उसी ड्राइवर को डीएमयू लेकर होशियारपुर रवाना किया गया। हंगामे के कारण ट्रेन पौने दो घंटे लेट हो गई।
लोको शेड के पास ट्रेन लाने को कह रहा थात्न डेली पैसेंजर सुभाष चंद्र ने कहा कि वह ट्रेन आने के बाद ड्राइवर के पास आकर खड़े हो गए थे। ड्राइवर सुधीर कुमार दूसरे ड्राइवर को फोन करके बुला रहा था, लेकिन वह नहीं आ रहा था और लोको शेड के पास ट्रेन लेकर आने के लिए मजबूर कर रहा था। जब ट्रेन के पुराने ड्राइवर ने मना कर दिया तो शराबी ड्राइवर आया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.