पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर। 'पत्नी ने आज तक मुझ पर हाथ नहीं उठाया, पर पूनम ने एक के बाद एक तीन थप्पड़ मार दिए। उसकी जिंदगी में कोई दूसरा आ गया था। यह कैसे बर्दाश्त कर पाता मैं। इसलिए मार डाला।' नंदनपुर के पंच गेजराम की तलाकशुदा बेटी पूनम की हत्या के आरोप में पुलिस ने वरियाणा के रहने वाले पैंतीस साल के ऑटो चालक हीरा लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तीन मई की रात पूनम की वरियाणा कॉलोनी के खेत में हत्या कर दी गई थी। हीरा लाल और पूनम के मोबाइल की टावर लोकेशन इसी इलाके में आई थी।
इसी आधार पर केस ट्रेस हुआ। डीएसपी जसबीर सिंह राय ने शुक्रवार को बताया कि हीरा लाल ने जुर्म कबूल लिया है। छानबीन के बाद थाना मकसूदां के एसएचओ प्यारा सिंह ने उसे शुक्रवार को पकड़ा था। हीरा लाल शादीशुदा है और दो बच्चे भी हैं। उसी ने बताया कि पूनम से उसके संबंध करीब एक साल से हैं।
पूनम लेदर कांप्लेक्स की 'संत रबड़' में काम करती थी। वह रोज उसे नंदनपुर में उसके घर छोडऩे जाता था। दो महीने पहले उसने पूनम को बस अड्डे के पास एक युवक के साथ देखा था। पूनम से इस बारे में पूछा, तो उसने बताने में आनाकानी की। उसे लगा कि पूनम की जिंदगी में दूसरा इंसान आ गया। लेकिन वे दोनों मिलते रहे।
तीन मई को वह पूनम की फैक्ट्री गया। वहां से उसे लेकर बल्ला पहुंचा। दिनभर साथ में घूमते रहे। शराब भी पी। फिर से उसी युवक के बारे में पूछा। पूनम गुस्से में आ गई और उसे तीन थप्पड़ मारे। वह भी ताव में आ गया और उसे मारने की योजना बनाने लगा। रास्ते में उसने चलते ऑटो से पूनम को धक्का दे दिया।
उसके सिर में चोट आई। फिर ऑटो में बैठाया और वरियाणा कॉलोनी ले गया। वहां जमीन पर गिराकर हाथ से गला दबा दिया। भागने लगा तो पूनम उठकर बैठ गई थी। फिर लौटा और चुन्नी से गला दबाकर मार डाला।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.