पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बलजिंद्र से पूछताछ में खास पता नहीं चला पुलिस को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा. तरनतारन में एटीएम का पासवर्ड लगाकर 26 लाख रुपये चोरी करने के मामले में गिरफ्तार बलजिंद्र सिंह से पूछताछ में फरीदकोट पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिली है। टीम खाली हाथ लौट आई है। टीम अब बलजिंद्र से डिटेल से पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए उसे प्रोडक्शन वारंट पर फरीदकोट लाया जाएगा। पुलिस को पूरा शक है, फरीदकोट और कोटकपूरा के मामले तरनतारन केस से जुड़े हैं। इससे मनोज कपूर का कोई न कोई सुराग जरूर मिलेगा।

डीएसपी भी बंगाल जाएंगे
मनोज की कॉल डिटेल को ट्रेस करने के लिए पहले से ही फरीदकोट पुलिस की एक टीम इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल भी गई हुई है। वहां पर वह सीबीआई के सीडीआर सेल की मदद ले रहे हैं। मगर अभी तक उन्हें भी इसमें कोई सफलता नहीं मिली है। अब मनोज कपूर के मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी में शामिल एक डीएसपी भी मनोज के आईटी डॉटा और कॉल रिकाॅर्ड को ट्रेस करने के लिए पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे।
आंध्रा में एटीएम लूट केसों का रिकाॅर्ड भी जांचेगी
फरीदकोट पुलिस को पता चला है, आंध्रप्रदेश में भी कुछ दिन पहले एटीएम से पासवर्ड लगाकर पैसे चोरी करने के केस हुए हैं। वहां हुई वारदातों की एफआईआर और रिकाॅर्ड मंगवाने के लिए पुलिस की एक टीम आंध्रप्रदेश भी जाएगी। वहां हुई वारदातों का तरीका पता कर उससे फरीदकोट केस की गुत्थी सुलझाई जा सके। इसके अलावा उत्तराखंड, हरियाणा व राजस्थान पुलिस से भी फरीदकोट पुलिस ने संपर्क साधा है। ताकि वहां पर इस तरह की वारदातों का पता लगाकर इसे जांच में शामिल किया जाए।