पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mariamma Festival Celebrated In Jalandhar

तस्वीरों में देखिएः आग के शोलों में तपती आस्था, जिस्म को तड़पा लगाए जयकारे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. मां मरिअम्मा मेले में सोमवार को मां-बेटी अंगारों पर गिर गईं। दोनों सात दिन से उपवास पर थीं। आस्था जताने के लिए वे जलते हुए अलाव पर चल रही थीं तभी लडख़ड़ाकर गिर पड़ीं।

मां ने बेटी को बाहों में भरा और किसी तरह अलाव से बाहर निकल आई। मां-बेटी दोनों झुलस गई हैं। मंदिर की घंटी और ढोल की थाप पर नाचते भक्त। मां मरियम्मा के जयकारे। पीतांबर वस्त्र पहने व्रती। हाथ में नीम के पत्तों के बीच पकड़ी अगरबत्ती।

मां मरियम्मन मंदिर के सामने अग्नि कुंड में दहकते अंगारे। कतारबद्ध तरीके से व्रती मां का ध्यान कर अग्नि कुंड पर परीक्षा को उतर रहे थे। एक के बाद एक करीब 600 भक्तों ने अग्नि परीक्षा दी। हर कोई परिवार की सेहत व खुशहाली के लिए श्रद्धा व्यक्त कर रहा था।

आगे तस्वीरों में देखिए कैसे आस्था ने जिस्मानी पीड़ा की हदें की पार....