पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mid Day Meal, School Inspection, Students Health, Jalandhar, Punjab

कहर बनकर टूट रहे मिड डे मील की जांच के लिए 35 स्कूलों में छापा मारा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर। जिले के स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील में खामी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुछेक स्कूलों में सफाई दुरुस्त नहीं है। इसे तुरंत दुरुस्त किया जाए। यह निर्देश डीसी श्रुति सिंह ने बुधवार को जारी किया। डीसी के निर्देश पर एसडीएम ने बुधवार को 35 स्कूलों का दौरा किया।

एसडीएम-1 परमजीत सिंह, एसडीएम नकोदर हरदीप सिंह धालीवाल, एसडीएम शाहकोट टीएन पासी, नायब तहसीलदार निरजीत सिंह, नरिंदर जीत सिंह, प्रदीप कुमार ने सरकारी गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल भार्गव कैंप (लड़के व लड़कियां) और आंगनवाड़ी सेंटर, पीआरआई और सरकारी मिडिल स्कूल आलोवाल, सरकारी प्राइमरी स्कूल नंगल जीवन, प्राइमरी, मिडिल और आंगनवाड़ी स्कूल मुद्दां, प्राइमरी और मिडिल स्कूल मालड़ी, सेकेंडरी स्कूल मूलेवाल, प्राइमरी स्कूल नमजीपुर में इंस्पेक्शन की।