पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • MLA And Minister Of Traders Angered By Language

व्यापारियों की भाषा से विधायक और मंत्री नाराज, आज धरना परगट के घर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. व्यापारियों के रवैये से विधायक और मंत्री नाराज हैं। कहते हैं कि व्यापारियों के लिए जो कर सकते हैं, वह कर रहे हैं। कॉमर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स 15 फीसदी पहले था। जिसे घटाकर 3 प्रतिशत तक ले आए हैं। व्यापारी डेढ़ प्रतिशत करने की मांग कर रहे हैं। कैबिनेट में प्रस्ताव रखवा दिया है। लेकिन व्यापारियों का कहना है कि भाजपा नेता जानबूझ कर बात नहीं सुन रहे हैं।

एक्शन कमेटी के पदाधिकारी गुरशरण सिंह और रविंदर धीर ने बताया कि मंगलवार शाम फगवाड़ा गेट में एमरजेंसी मीटिंग हुर्ई, जिसमें बुधवार सुबह 10 बजे मॉडल टाउन में इकट्ठा होने का फैसला लिया गया। साढ़े 10 बजे गुरुद्वारा के सामने से चलेंगे। मिट्ठापुर चीमा चौक पर जाकर पैदल मार्च निकालते हुए, परगट सिंह के घर पहुंचेंगे। वहां 11 से 12 बजे तक धरना दिया जाएगा। मीटिंग में अमित सहगल, गुरमीत सिंह बिट्टू, संजीव पुसरी, निर्मल सिंह बेदी, बलजीत सिंह आहलूवालिया, संजय कोछड़, राज कुमार शर्मा, दीपक चोपड़ा, विक्की कालिया, एडवोकेट रणजीत सिंह, सुखविंदर सिंह बज्गा, हन्नी सहगल और राकेश कपूर भी मौजूद थे।

पर्चे बांट कर बताया क्यों कर रहे हैं विरोध

इंडस्ट्रियल एंड ट्रेड ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने पर्चे बांटने शुरू कर दिए हैं। जिस पर लिखा है कि वह आखिर विधायकों व मंत्रियों के घरों का घेराव क्यों कर रहे हैं। क्योंकि एक साल से जालंधर का व्यापार और उद्योग समस्याओं को लेकर संघर्षरत है। उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा, निकाय मंत्री अनिल जोशी, कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल, सीपीएस केडी भंडारी, विधायक मनोरंजन कालिया और विधायक परगट सिंह ने समय समय पर झूठे वादे किए। सरकार की धक्केशाही से वे दुखी हैं। सुनने वाले मौन हैं। कॉमर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स, वैट रिफंड, कालोनियां रेगुलराइजेशन, एडवांस टैक्स और ई-ट्रिप सहित कई मुद्दों पर हमें झूठे वादे ही मिले।