पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Murder Case Accused Arrested From Australia

डॉक्टर से शादी करके सिडनी में छुपा था यानिक मर्डर का आरोपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर. बुरुंडी के रहने वाले एलपीयू स्टूडेंट यानिक निकी मर्डर केस में 8वें आरोपी जसकरन सिंह कलसी उर्फ जस्सा को पुलिस ऑस्ट्रेलिया से जालंधर ले आई। पुलिस उसे सोमवार रात 9 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी। मंगलवार को जालंधर। जस्सा झगड़े के अगले दिन ही ऑस्ट्रेलिया चला गया था। वहां कुछ महीने बाद ही सिडनी की एक डॉक्टर से उसने शादी कर ली थी। उस डॉक्टर के साथ उसका काफी पहले से अफेयर चल रहा था। मैरिज के बेस पर ही उसे ऑस्ट्रेलिया की पीआर मिलने वाली थी। मई, 2014 को सिडनी पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया था।

अब रोमी, रणताज की तलाश
जस्सा के बाद अब पुलिस को दिवंगत एसपी धर्म सिंह उप्पल के बेटे रोमी उप्पल व रणताज की तलाश है। रोमी काफी देर जेल में रहा है। पैरोल पर विदेश भाग गया। कहां गया पता नहीं।
स्टोर में काम करते समय युवती से प्यार हुआ था
अर्बन इस्टेट के कपड़ा कारोबारी का बेटा जस्सा 2008 में ऑस्ट्रेलिया गया था। जस्सा के मुताबिक वहां एक स्टोर में काम करते समय उसकी मुलाकात ऑस्ट्रेलिया मूल की युवती से हुई जो प्यार में बदली। इसके बाद युवती पढ़ाई कर डॉक्टर बन गई। 2012 में पहली बार जस्सा जालंधर आया था। 21 अप्रैल को यानिक से झगड़ा हो गया।
कोर्ट में मायूस जस्सा बोला, मैंने हमला नहीं किया
कोर्ट में जस्सा मायूस था। उसने बताया, विदेश से आया था। दोस्त पार्टी मांग रहे थे। वह रोमी उप्पल, रणताज, बाजवा व हर्ष गोसाईं के साथ होटल प्रेसिडेंट में बैठा था। सहलदीप का फोन आया, नाइजीरियनों से झगड़ हो गया है। दशमेश नगर पहुंचे तो सुमंत, सहलदीप, अमनदीप और जसवंत ने लौटने को कहा तो वह चला गया।
2012 में हमला हुआ था
21 अप्रैल, 2012 की रात यानिक निकी दोस्त अरिस्टो की बर्थ-डे पार्टी में गया था। दूसरी ओर आठ दोस्त जसकरन जस्सा के ऑस्ट्रेलिया जाने को लेकर मौज मस्ती के लिए निकले थे। सतलुज चौक के पास शराब ठेके पर सहलदीप दोस्तों के साथ बीयर लेने आया था। यहीं पर निकी के दोस्त मबूयांबा और यूनियर के साथ उनका झगड़ा हो गया था। उसके बाद डिफेंस कालोनी मोड़ पर दशमेश नगर में आरोपी पहुंचे। वह मबूयांबा को सबक सिखाना चाहते थे। वहां उनके हाथ निकी आ गया और उन्होंने उस पर हमला कर दिया। निकी कई महीने कोमा में रहा था। उसके बाद उसकी बुरुंडी भेजा गया तो वहां उसने दम तोड़ दिया।
जस्सा को कोर्ट नेें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। उसका पासोपोर्ट भी जब्त कर लिया है।