पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. नगर निगम सीवरेज की सफाई के लिए सुपर सक्शन मशीनें खरीदने के लिए दो करोड़ रुपए नहीं जुटा पा रहा है। जबकि पुरानी मशीनों पर हर साल वह 50 लाख रुपए खर्च कर रहा है। इनसे जहां सफाई ठीक से नहीं हो पाती, वहीं सड़कों पर ट्रैफिक भी प्रभावित होता है। हादसे का खतरा अलग। एक सुपर सक्शन मशीन की कीमत 25 लाख रुपए है। निगम चाहे तो कम मशीनों के साथ भी शुरुआत कर सकता है।
लुधियाना में सीवरेज की सफाई सुपर सक्शन मशीनों से हो रही है। पिछले साल 13 दिसंबर को नगर निगम के इंजीनियरों ने मेयर और पार्षदों के आगे प्रस्ताव रखा था कि जालंधर में लुधियाना जैसी मशीनें मंगवाई जाएं। इस प्रस्ताव को इसी साल 17 दिसंबर को निगम हाउस की बैठक में पास कर दिया गया था। इसके बाद सुपर सक्शन मशीनों की खरीद पर करीब दो करोड़ रुपए के खर्च को मंजूरी मिली, लेकिन निगम ये फंड्स ही जुटा नहीं पाया है।
25 मशीनें हैं निगम के पास
निगम के इंजीनियर बताते हैं कि इस समय शहर में 79 इंच, 48 इंच, 36 इंच तथा 24 इंच के सीवरेज पाइप डले हैं। इनके लिए 25 सीवरेज क्लीनिंग मशीनें हैं। ये 30 वर्ष पुरानी हैं। हर मशीन के लिए दो कर्मचारी चाहिए। रोजाना करीब चार लीटर डीजल। इन्हें चलाने पर साल में 50 लाख रुपया खर्च हो जाता है।
सुपर सक्शन मशीन की तकनीक
एनवायरमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट कुलदीप सिंह मरवाहा बताते हैं कि यह मशीन घर में इस्तेमाल होने वाले वैक्यूम क्लीनर की तरह सीवरेज से गाद खिंचती है। फिर गाद को ट्रक में लगे एक टैंक में जमा किया जाता है। गाद के साथ निकला पानी फिर से सीवरेज लाइन में डाल दिया जाता है। ये प्रक्रिया 10-15 मिनट की होती है। ये मशीन गली मोहल्ले की छोटी लाइन से लेकर मेन सीवरेज लाइन पर काम करती है। भारतीय कंपनियां ये मशीनें तैयार कर रही हैं। ये मशीन गाद को उसी समय मौके से उठाकर ले जाती है।
दोनों मशीनों में अंतर
सिटी में मेन सीवरेज लाइनों के मैनहोल के बीच 150 फुट का अंतर है। सीवरेज क्लीनिंग की पुरानी मशीन कम से कम 15 दिन में इतने एरिया से गाद निकालती है। रोजाना करीब चार लीटर डीजल लग जाता है। रोजाना करीब 165 रुपए का औसतन खर्च। पंद्रह दिन में 2475 रुपए का डीजल खर्च देगी। यही काम 15 मिनट में सक्शन मशीन दो लीटर डीजल से करेगी। सक्शन मशीन के साथ एक आपरेटर होता है। पारंपरिक मशीन के साथ दो लोग। इसे फिट करने में ही दो दिन लग जाते हैं। सक्शन मशीन ट्रक पर फिट होती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.