पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National Kabaddi Players Vehicle Crashed Into A Tree

नेशनल कबड्डी प्लेयर्स की गाड़ी पेड़ से टकराई, दो की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदकोट/जैतो. गांव बादल से नेशनल कबड्डी गेम जीतकर घर लौट रही खिलाड़ियों की गाड़ी पेड़ से टकरा गई, जिससे गाड़ी में सवार कोच और सहायक कोच की मौत हो गईं, जबकि 4 खिलाड़ी गंभीर घायल हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों मृतकों की लाशों को गाड़ी काटकर निकालना पड़ा। घायल युवतियों को गाड़ी के दरवाजे काटकर बाहर निकाला गया है। उन्हें पीछे ही गाड़ी में आ रही महिला ने संभाला और घटना के बारे में सेहत विभाग और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार गांव बादल में हुई नेशनल गेम में हिस्सा लेकर कबड्डी टीम की जीरा से संबंधित 4 खिलाड़ी इंडिगो कार में सवार होकर जीरा जा रही थी। इन्होंने नेशनल चैंपियनशिप में जीत दर्ज करवाई थी और इसकी खुशी मना रही थी। गाड़ी को सहायक कोच जगदेव सिंह डिप्टी निवासी गांव चब्बा चला रहा था और उसकी बगल वाली सीट पर कोच रणजीत सिंह निवासी गांव संतूवाली बैठा था। पिछली सीट पर 2 सगी बहनें जसवीर कौर, राजवंत कौर और लखवीर कौर और अमनदीप कौर बैठी हुई थीं। हादसे में रणजीत सिंह और जगदेव सिंह की मौत हो गई।
एक दम बिगड़ा गाड़ी का संतुलन
इंडिगो गाड़ी के पीछे स्विफट गाड़ी में आ रहीं सीमा वडिंग ने बताया कि करीब 6 बजे जैसे ही गाड़ी जैतो से निकलकर जीएम रिजोर्ट से कुछ ही दूरी पर आगे गई तो कार का संतुलन अचानक बिगड़ा और गाड़ी पहले छोटे पेड़ से टकराई और उसके बाद एक बड़े पेड़ से जा टकराई। इससे गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।

मुफ्त इलाज और सहायता देगा प्रशासन
जसवीर कौर नामक खिलाड़ी ने बताया कि उसके साथ शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने फोन पर बात की है और आश्वासन दिलाया है कि उनका इलाज मुफ्त होगा। उधर, डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा का कहना है कि घायलों और मृतक की हर बनती सहायता की जाएगी।