पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Naughty Just Removed The Controversial Scenes,Punjab, Jalandhar News

नॉटी जट्स से विवादित सीन हटाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर। पंजाबी फिल्म नॉटी जट्स के तीनों नॉटी जट्स आर्यन बब्बर, रोशन प्रिंस और बीनू ढिल्लो, क्वीन ऑफ पॉलीवुड नीरू बाजवा के साथ प्रमोशन के लिए मंगलवार को शहर पहुंचे। प्रेस कांफ्रेंस में डायरेक्टर पंकज बतरा ने बताया कि यह लव एंगल की कॉमेडी फिल्म है।

बतरा ने कहा कि लोगों के विरोध के बाद आपत्तिजनक सीन हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा काम मनोरंजन करना है न कि लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना। मालूम हो कि फिल्म के एक सीन में हीरोइन को प्रपोज करने के लिए नायक भेंट गाता हुआ दिखाया गया था। परशुराम सेना की जिला इकाई ने इसका विरोध किया था। प्रमोशन के लिए सिविल लाइन्स स्थित एक होटल में पहुंची नॉटी जट्स की टीम की गाडिय़ों के कारण 10 मिनट जाम लगा रहा।
फिल्म में आर्य बब्बर और नीरू बाजवा लीड रोल में हैं।

नीरू फिल्म में सिंगर बनी हैं तो आर्य उनके पड़ोसी। रोशन प्रिंस देसी मुंडे के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि प्रोड्यूसर सतीश कत्याल और संदीप भल्ला ने इसे पुरानी फिल्म पड़ोसन से प्रेरित होने से इंकार किया। गायक जी दीप भी टीम के साथ थे। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। मैं नई जाणा बॉलीवुड : बिना मेकअप शहर पहुंची नीरू बाजवा कुछ बीमार लगीं जबकि उन्होंने इससे इंकार किया।

जब उनसे बॉलीवुड जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि क्यों मैं क्यों जाऊं बॉलीवुड। मैं नई जाणा बॉलीवुड। मैंनू पंजाब तो एन्ना प्यार मिल रिहा है, तुसी मैंनू क्यों भजाणा चाहुंदे हो। क्वीन ऑफ पॉलीवुड हैं नीरू : आर्य बब्बर ने कहा कि मेरे पापा राज बब्बर ने फिल्मी करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म चन्न परदेसी से की थी तो मेरे पॉलीवुड आने पर हंगामा क्यों? मैं भी पॉलीवुड से होते हुए पापा की तरह बॉलीवुड में उसी मुकाम तक पहुंच सकता हूं। वहीं नीरू को बॉलीवुड की हीरोइन से कमतर बताए जाने पर बब्बर बोले पंजाबी सिनेमा के लिए नीरू लकी चार्म है। वह क्वीन ऑफ पॉलीवुड हैं। नीरू की जगह कोई नहीं ले सकता।

जालंधर । इनोसेंट हाट्र्स लोहारां में नॉटी जट्स की टीम प्रमोशन के लिए पहुंची। अभिनेत्री नीरू बाजवा, रोशन प्रिंस और गायक के दीप ने प्रस्तुति दी। गायक के दीप ने गीत गाकर युवाओं को खूब झुमाया। इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन और इनोसेंट हाट्र्स स्कूल के विद्यार्थियों ने गीत भी गाए। उधर, माडल टाउन में भी रात को टीम ने लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जमा होने से ट्रैफिक जाम की स्थिती पैदा हो गई।