पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से अगर किसी ने छेड़छाड़ की तो वहां लगे स्पीकर से तेज आवाज आएगी ये क्यों छेड़ रहे हो? एटीएम में लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए सिक्योरिटी सिस्टम को अपग्रेड किए जाने की तैयारी चल रही है। पहले चरण में शहर के 32 एटीएम को ई-सर्विलांस सिस्टम से जोड़ा जाएगा।
पीएनबी के अधिकारियों के मुताबिक तीन स्तरीय सिक्योरिटी सिस्टम लगेगा। अगर कोई एटीएम मशीन पर पैर मारता है तो बीप की आवाज होगी। एक संदेश दिल्ली में बने कंट्रोल रूम में पहुंच जाएगा। अगर फिर एटीएम से छेड़छाड़ हुई तो स्पीकर से आवाज आएगी- आप क्या कर रहे हैं? एटीएम से छेड़छाड़ न करें। यह देख कंट्रोल रूम में बैठा व्यक्ति तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दे देगा। संबंधित बैंक मैनेजर को भी फोन और एसएमएस से अलर्ट कर दिया जाएगा। किसी भी एटीएम को तोडऩे या काटने में करीब आधा घंटा लगता है, इतनी देर में चोर को पकड़ा जा सकता है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.