पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीता बहनों का प्यार, आज एकसाथ गाएंगी नूरां सिस्टर,

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिल्लौर. आखिरकार करीब चार महीने बाद ज्योति नूरां के पिता गुलशन मीर ने उनकी लव मैरिज को मंजूर कर लिया। गुलशन मीर ने शुक्रवार को फिल्लौर में ज्योति के घर जाकर दामाद कुणाल पासी और बेटी को आशीर्वाद दिया। अब सूफी गायकी की यह जोड़ी ज्योति और सुल्ताना नूरां इकट्ठे गा सकेंगी। दोनों बहनें 13 दिसंबर को फगवाड़ा के पास मंडाली शरीफ में तीन दिन चलने वाले धार्मिक मेले में इकट्ठा गाएंगी।

ज्योति नूरां ने 2 अगस्त को परिवार की मर्जी के खिलाफ फिल्लौर के कुणाल पासी से हाईकोर्ट में शादी कर ली थी। पिता गुलशन मीर ने बेटी को नाबालिग बताते हुए इस शादी को गलत बताया था। उन्होंने अदालत में केस दायर कर दिया था। ज्योति खुद को बालिग बता रही थीं। इस पर हाईकोर्ट के आदेश पर पीजीआई की टीम ने ज्योति के स्किन के नमूने लेकर उसकी एज को लेकर रिपोर्ट अदालत में पेश की थी। इस आधार पर उन्हें बालिग करार देते हुए उनकी शादी को सही ठहराया था।इस दौरान करीब तीन महीने तक वह चंडीगढ़ के प्रोटेक्शन होम में रहीं।
इस दौरान बेटी और पिता के बीच काफी आरोप-प्रत्यारोप भी लगे। दोनों बहनों ने भी कभी इकट्ठा न गाने का ऐलान कर दिया था। इससे प्रशंसक निराश थे। इस बीच वीरवार को ज्योति नूरां के पिता ने समझौते का प्रस्ताव रखा। इस पर ज्योति का पति कुणाल और अन्य परिवार वाले इकट्ठे बैठे। उन्होंने बेटी के प्रेम विवाह को मंजूरी देते हुए आशीर्वाद दिया। दोनों बहनों ने गले मिलकर एक साथ गाने की घोषणा की।