बठिंडा. चिट-फंड कंपनी लाइव इंडिया ट्रेडिंग के खिलाफ पुलिस ने पांच लाख रुपए हड़पने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले में कंपनी के अधिकारियों समेत पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल को नोटिस देकर पेश होने के निर्देश दिए हैं। गिप्पी बतौर ब्रांड एंबेसेडर कंपनी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि वे फिलहाल मुंबई जा रहे हैं, लौटकर बठिंडा पुलिस के सामने पेश होंगे। इस मामले में लक्की निवासी अमरपुरा बस्ती ने बठिंडा के एसएसपी को लिखित शिकायत दी है। डीएसपी सिटी गुरजीत सिंह रोमाणा ने कहा कि गिप्पी समेत सभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
क्या है मामला
शिकायतकर्ता ने कहा, 17 अक्टूबर 2013 को कंपनी के ब्रांच मैनेजर अमनदीप सिंह, जगजीत सिंह, बबलू, अशोक कुमार, चमकौर सिंह, भूपिंदर गुप्ता व श्रीकांत उसके घर पहुंचे। उन्होंने गिप्पी के साथ जुड़े होने की बात कहकर एक लाख से बिजनेस शुरू करने को कहा। 10% ब्याज हर महीने देने का वादा किया। उसने 18 अक्टूबर को कंपनी को एक लाख रुपए दिए। फिर अपने कजिन के तीन लाख इन्वेस्ट किए। कंपनी से आिखरी बार पैसे 3 जून 2014 को मिली। लक्की ने बताया कि वह कंपनी के एक कार्यक्रम के दौरान गिप्पी ग्रेवाल से भी मिला था।