जालंधर. जमीन को लेकर हुए झगड़े में एनआरआई की पत्नी, साली और उसके साथियों ने 52 साल के व्यक्ति को पीट दिया। इस बारे में थाना एक की पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
न्यू जवाला नगर के रहने वाले राणा सिंह ने बताया कि वह पिछले छह साल से जर्मनी में रह रहे हैं। 10 अगस्त को ही वह भारत वापस आए थे। उनकी पत्नी उनके आठ कनाल खेत, पुश्तैनी कोठी और न्यू ज्वाला नगर की कोठी उसके नाम करने को लेकर उसके साथ एक महीने से झगड़ा कर रही है। इसी बात को लेकर सोमवार शाम को जब वो घर आया तो उसकी पत्नी, साली और उसके तीन साथियों ने उन पर हमला कर दिया। जब वह बचने के लिए बाहर भागा, तो पत्नी के साथियों ने उस पर दातर से हमला करना शुरू कर दिया। बचने के लिए कोठी की छत पर चढ़ गया। थाना मकसूदां और थाना एक की पुलिस ने मौके पर पहुंच उन्हें छत से नीचे उतारा।
एनआरआई राणा सिंह ने कहा- 10 अगस्त को जर्मनी से लौटा था, तभी से पत्नी परेशान कर रही है।