पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • NRI Youths Had Come To Steal The Mother's Murder

चोरी करने आए युवकों ने किया था एनआरआई की मां का कत्ल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. बस स्टैंड के सामने ग्रीन पार्क में एनआरआई की मां रक्षा नैय्यर के कत्ल केस को कमिश्नरेट पुलिस ने वीरवार को ट्रेस कर लिया है। चोरी की नीयत से कोठी में घुसे चोरों ने ही रक्षा नैय्यर का कत्ल किया था। चोरी की प्लानिंग की आशंका कोठी के सामने कपड़े प्रैस करते धोबी के बेटे पर ही है। पुलिस ने धोबी के बेटे सहित चार युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे कोठी से चुराए 50 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। धोबी के बेटे की पहचान सोनू, उसके साथी दलीप व दो अन्य युवकों के रूप में हुई है। तीन युवक गुरु नानकपुरा के रहने वाले हैं। देर रात तक अधिकारी पूछताछ कर रहे थे, लेकिन किसी ने पुष्टि नहीं की। सोनू का कहना है कि युवकों को उसने सिर्फ इतना बताया था कि घर में बुजुर्ग महिला अकेली रहती है।

ग्रीन पार्क में अकेली रहती रक्षा नैय्यर की सोमवार रात हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने नौकरानी सीमा के पति सुरेश को हिरासत में लिया था। पुलिस की दो थ्यूरियां थी। पहली लूट व दूसरा प्रापर्टी विवाद। जांच टीम को पता चला कि करीब छह साल पहले कोठी में चोरी हुई थी। तब चोरी रक्षा के नौकर ने ही की थी। नौकर को धोबी ने ही रखवाया था। तब रक्षा के पति प्रेम नाथ जिंदा थे। नौकर गिरफ्तार तो हुआ, मगर धोबी पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं करवाई थी।

सूत्र बताते हैं कि धोबी के बेटे ने ही पूरी प्लानिंग की। चोरों ने घर से करीब 50 हजार रुपए चुराए थे। उन्होंने रक्षा नैय्यर की हॉकियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। अभी ये साफ नहीं है कि चोरों ने जाते ही महिला की हत्या कर दी या चोरी के दौरान। ये भी पता नहीं चला चोर घर में कैसे घुसे और नौकरानी व उसके परिवार ने आवाज क्यों नहीं सुनी। पुलिस शुक्रवार को प्रैस कांफ्रेस करेगी। डीसीपी राहुल एस का कहना है कि पुलिस हत्याकांड ट्रेस करने के बिल्कुल नजदीक है। कई थ्यूरीज पर काम चल रहा है।

न्यूयार्क से लौटे बेटे अनिल ने दी मुखाग्नि

रक्षा नैय्यर का बेटा अनिल न्यूयार्क से वीरवार सुबह जालंधर पहुंचा। दोपहर एक बजे मॉडल टाउन श्मशानघाट में रक्षा नैय्यर की देह को बेटे ने मुखाग्नि दी। अनिल ने बताया कि उनके परिवार की किसी के साथ रंजिश नहीं। कुछ साल पहले कोठी को लेकर मौसी की विदेश रहती बेटी के साथ मामूली अनबन हुई थी। उनसे उनकी बात होती रहती थी।