पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनआरआई की मां ने बाली छीनने आए लुटेरे को हाथ मरोड़ भगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर. दीन दयाल उपाध्य नगर से सटे सत नगर में शनिवार सुबह एनआरआई की मां ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरों को भगा दिया। लुटेरों ने उनकी बाली छीनने की कोशिश की। महिला ने पहले लुटेरे का हाथ मरोड़ दिया और फिर शोर मचाकर उन्हें भगा दिया। वारदात तब हुई जब महिला पार्क में सैर करके घर लौट रही थी। सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हुई है। थाना तीन पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
मोहल्ला करार खां की रहने वाली 65 वर्षीय अनीता रानी ने बताया कि उनके पति नरिंदर धारी रेलवे से बतौर लोको पायलट रिटायर हैं। बेटा दीपक साउथ अफ्रीका रहता है। सुबह वह छह बजे पार्क में सैर करने गई थी। करीब पौने सात बजे पार्क से घर की तरफ निकली। सत नगर में बाइक सवार युवक उनके पास से कई बार गुजरे। फिर अचानक रुक गए और बाली छीनने लगे। उन्होंने लुटेरे का हाथ पकड़कर मरोड़ दिया और फिर शोर मचा दिया। फिर भी नहीं हटे तो उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दीें। डर से युवक वहां से भाग गए।
सीसीटीवी में रिकॉर्ड
इलाके में कई कोठियों में सीसीटीवी लगे हैं। सीसीटीवी मुताबिक 06:55 पर युवक महिला के पास घूमते दिखते हैं। युवक काले रंग के स्प्लैंडर बाइक पर थे। आगे वाले लुटेरे ने लाल तो पीछे वाले ने काले रंग की टीशर्ट पहनी हुई थी। 06:57 पर युवक प्रयास करते हैं और कुछ ही सेकेंड में गायब हो जाते हैं। कैमरे में बाइक का नंबर नहीं पढ़ा जा रहा है।