पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. पंजाबी फिल्मों का पॉलीवुड गुड़ बन गईयां ने, हुण बॉलीवुड स्टार मक्खियां दी तरां गुड़ पिछे भज्ज रहीयां ने। मैं तां पहलां वी पंजाबी फिल्मां Óच आ चुकिया हां। यह बयान फरमाया है दिग्गज स्टार ओमपुरी ने। वीरवार को वह शहर में थे। यह खुलासा करने आए कि अपकमिंग पंजाबी फिल्म जट्ट ब्वायज पुत्त जट्टां दे में अणखी किसान के रूप में दिखने वाले हैं। बोले- 30 साल तक बॉलीवुड में रहे।
अब लगता है कि पंजाबी फिल्मों में भी बार-बार आएं। वह पहली पंजाबी फिल्म चन्न परदेसी में दिखे। इस फिल्म को नेशनल अवार्ड मिला था। इसके बाद लांग दा लिश्कारा व बागी फिल्म में भी भूमिका निभा चुके हैं। ओम पुरी ने कहा, पंजाबी फिल्मों दो ही तरह के लोग बना रहे हैं। एक तो साफ सुथरी फिल्में बनाते हैं। ऐसी फिल्म को लोग परिवार के साथ देखने जाते हैं। दूसरे लोग व्यापार कर रहे हैं। ये वो लोग हैं जिनकी दुकान कुछ दिन में बंद हो जाती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.