पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. जितनी मर्जी पुलिस मंगवा लो। वीडियो बना लो। चाहे अलग से व्यापारियों के लिए नई जेल भी बनवा दो। व्यापारी अब डरने वाले नहीं। काम बंद कर सिर पर कफन बांध कर निकले चुके हैं। किसी मंत्री और विधायक को नहीं छोडेंगे। सोमवार को विधायक मनोरंजन कालिया के घर का घेराव करने बैठे व्यापारियों ने कुछ इस तरह गुस्सा दिखाया।
धरने में साथ बैठने का वादा करने वाले कालिया जब हंसते हुए अपने घर पंकज में घुस गए तो गुस्साए व्यापारियों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। बोले-दंद दखा के चले गए कालिया। असी छडना नहीं। अनिल जोशी भी जलंधर वड़े सई, मुंह काला करांगे।
व्यापारियों ने 11 से 12 बजे तक कालिया के घर के बाहर धरना दिया। जबकि कालिया अंदर बैठ सीसीटीवी पर धरने को देखते रहे। वह व्यापारियों की बात सुनने बाहर नहीं पहुंचे। व्यापारियों ने अगला धरना बुधवार दोपहर 11 बजे विधायक परगट सिंह के घर के बाहर रखा है। इससे पहले सुबह 10 बजे सभी गुरुद्वारा माडल टाउन में इकट्ठा होंगे।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.