पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. बुधवार सुबह तीन सौ के करीब व्यापारी कैंट विधायक परगट सिंह के घर के बाहर धरना देने पहुंचे। विधायक ने उनके लिए कुर्सियां लगवा रखी थीं, लेकिन व्यापारी धरना देकर ही माने। दरियां बिछाकर बैठ गए। मनाने आए विधायक परगट सिंह को लगातार पौना घंटा खरी-खोटी सुनाई। बोले - आपके ससुर दरबारा सिंह दरवेश सियासतदां थे। उनके संस्कारों पर चलो...। साथ ही सीपीएस केडी भंडारी के बयान 'सारे पंजाब के व्यापारी चुप हैं, जालंधर में ही धरने दिए जा रहे हैं' पर काफी नाराज थे।
ऐलान किया कि अब कोई काम लेकर सीपीएस भंडारी के पास नहीं जाएंगे। जब वह वोट लेने आएंगे तब देखेंगे कि क्या करना है...। विधायक परगट ने वैट रिफंड के मसले पर 31 जनवरी को अनुराग वर्मा के साथ बैठक कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि केवल 72 एमएलए खुश हैं, बाकी सारा पंजाब दुखी है। अब 3 फरवरी को व्यापारी जंगलात मंत्री भगत चूनी लाल के घर जेपी नगर के बाहर धरने पर बैठेंगे।
लटका वैट रिफंड जारी करने, कामर्शियल प्रापर्टी टैक्स की दर तीन से घटाकर डेढ़ करने और इंडस्ट्री जोन में लगे कारखानों को प्लाट रेगुलराइजेशन पालिसी से बाहर करने की मांग लेकर व्यापारी मि_ापुर रोड के दशमेश एवेन्यू में पहुंचे। पहली ही गली में विधायक परगट सिंह का घर है। व्यापारी पैदल ही घर तक पहुंचे। उन्हें विधायक ने मैसेज भेजा कि धरना न दें, कुर्सियों पर बैठकर बात करते हैं। लेकिन व्यापारी नहीं माने। इतने में विधायक बाहर आ गए। व्यापारियों ने मांगों को लेकर बैनर ठीक उनके पांवों पर बिछाया। दरियों पर बैठ गए।
अपने बीच खड़े विधायक परगट सिंह को 11.30 बजे खरी खोटी सुनानी शुरू की। 12.15 बजे तक सुनाते रहे। जब माइक विधायक को मिला तो बताया कि अगले शुक्रवार को चंडीगढ़ में राज्य के टैक्सेशन कमिश्नर अनुराग वर्मा और टैक्सेशन की पालिसी बनाने वाले अफसर अजय महाजन के साथ बैठक कराएंगे। व्यापारी वैट रिफंड की लिस्टें लेकर आएं। विधायक ने खेल इंडस्ट्री का पुराना वैट की दर घटाने का मुद्दा खुद ही छुआ। उन्होंने कहा कि खेल इंडस्ट्री भी अपना शिष्टमंडल लेकर चले। बाकी मुद्दों पर डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से बैठक कराएंगे।
अगली स्लाइड्स पर भी पढ़ें खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.