पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फुकरे फेम वरुण को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. दो फरवरी शाम आठ बजे स्टार प्लस पर टेलीकॉस्ट होने वाला स्टार गिल्ड अवॉर्ड फंक्शन जालंधर के लिए भी खास होगा। ज्योति नगर के रहने वाले वरुण शर्मा ने बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल 2014 का अवॉर्ड जो जीता है, अपनी फिल्म फुकरे में चूचे के किरदार के लिए।

वरुण केएमवी में फाइन आट्र्स डिपार्टमेंट की हेड वीना गुलशन के बेटे हैं। मुंबई से फोन पर वरुण ने बताया कि स्टेज पर पहुंचते ही जैसे ही रोहित शेट्टी और प्रसून जोशी ने अवॉर्ड हाथ में दिया, मैंने कहा - ऊई..भाई ये तो अवॉर्ड ही मिल गया। तो सलमान खान बोले, अरे भाई तू है? मुझे बड़ा अच्छा लगा तेरा काम। फिर कुछ याद करते हुए सलमान बोले - अरे मैं तो तेरे से पहले मिला हुआ हूं। अच्छा बता कहां मिला ए? वरुण - पंजाब साइड मिला हूं। सलमान - हां चंडीगढ़ के आसपास ही देखा है। वरुण : लंदन ड्रीम्स के सेट पर मिले थे।

2009 में लुधियाना के पास जब लंदन ड्रीम्स की शूटिंग चल रही थी तो वरुण चंडीगढ़ में आईटीएफटी से फिल्म मेकिंग का कोर्स कर रहे थे। उसी दौरान वरुण को एक सीन मिल गया था फिल्म में। सलमान खान के साथ इस काउंटर के बाद वरुण ने मां वीना गुलशन को अवॉर्ड डेडिकेट किया। वरुण ने कहा, ये जो मेरा अवॉर्ड है मां के लिए है। थैंक्स फॉर इंस्पायरिंग मी। मां वीना गुलशन ने कहा बेटे ने कहा था - सलमान खान से आपके जैसा हीरो बनूंगा। आज उसके काम के लिए सलमान ने तारीफ की है, और एक मां क्या कह सकती है, बेटा और आगे जाए।

कुणाल खेमू और रांझणा के दो एक्टरों को पीछे छोड़ा

वैसे दो केटेगरी में नॉमिनेट हुआ था। एक तो बेस्ट डेब्यू और दूसरा बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल। कॉमिक रोल में मैंने यह अवॉर्ड अरशद वारसी के साथ शेयर किया। उन्हें इसी कैटेगरी में जॉली एलएलबी के लिए अवॉर्ड मिला। वरुण ने इस अवॉर्ड के लिए जिन तीन लोगों को पीछे छोड़ा, वे हैं रांझणा फिल्म की स्वरा भास्कर, रांझणा से ही विशान और गो गोवा गोन से कुणाल खेमु।