पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. बस्ती दानिशमंदा के बाबू जगजीवन राम चौक से सटी सब्जी मंडी में बुधवार रात ऑटो चालक ने छह साल की मूकबधिर बच्ची के साथ ऑटो के अंदर अश्लील हरकतें की। घटना के समय बच्ची की मां सब्जी खरीद रही थी। वापस लौटी तो चालक फरार था। बच्ची सड़क किनारे बैठी थी और खून से सनी थी। बच्ची की मां ने वीरवार सुबह थाना पांच पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद आरोपी 30 वर्षीय फूल चंद को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354-ए के तहत केस दर्ज किया गया है।
चौक से सटे गामे का खू की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके घर के साथ ही ऑटो चालक फूल चंद रहता है। रात करीब आठ बजे उसने सब्जी मंडी जाना था। गली से फूल चंद गुजर रहा था। उसने कहा कि वह उसे छोड़ देता है। वह बच्ची के साथ ऑटो में बैठ गई और मंडी पहुंची। सब्जी लेने अंदर चली गई और बच्ची को ऑटो में ही बिठा दिया। कुछ देर बाद लौटी तो बच्ची के खून निकल रहा था। उसने बताया कि ऑटो वाले अंकल ने उसके साथ गलत हरकतें की है। एसीपी रविंदर पाल संधू का कहना है कि वीरवार सुबह शिकायत मिलते ही चालक को गिरफ्तार कर लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.