पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली/पठानकोट. अगर आपके मोबाइल पर गलती से कॉलर टोन, क्रिकेट अपडेट, भविष्यवाणी या कोई और वेल्यू एडेड सर्विस एक्टिवेट हो गई हैं तो परेशान न हों। इससे सिर्फ एक कॉल से मुक्तिमिल सकती है। ट्राई (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने टोल फ्री नंबर 155223 जारी किया है।
इस नंबर पर शिकायत करने के 24 घंटे में सेवा बंद हो सकेगी। इसके अलावा मोबाइल कंपनियों द्वारा नई स्कीम के लिए भेजे जाने वाले एसएमएस व कॉल बंद करवाने के लिए उपभोक्ता को केवल मैसेज बॉक्स में स्टार्ट 0 टाइप कर 1909 पर भेजना होगा। किसी भी कंपनी के मोबाइल फोन उपभोक्ता यह नंबर डायल कर वेल्यू एडेड सर्विस बंद करवा सकते हैं। इसके अलावा ट्राई ने सभी मोबाइल कंपनियों को रात 9 से सुबह 9बजे तक कोई मैसेज या कॉल करने पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसा नहीं होने पर उपभोक्ता वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एनसीसीपीटीआरएआई डॉट जीओवी डॉट इन पर शिकायत कर सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.