पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Police Investigating Robbery And Property Disputes Based On The Theory

लूट और प्रॉपर्टी विवाद की थ्यूरी पर टिकी पुलिस की जांच

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. बस स्टैंड के ठीक सामने ग्रीन पार्क में सोमवार रात कत्ल कर दी गई एनआरआई की मां रक्षा नैय्यर के केस को ट्रेस करने में जुटी पुलिस 24 घंटे बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। वह पावर कॉम के रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रेमनाथ नैय्यर की पत्नी थी। प्रेमनाथ की पांच साल पहले मौत हो चुकी है।

अब पुलिस दो कोणों से जांच कर रही है। लूट का इरादा और प्रॉपर्टी विवाद। लूट के कोण को पुलिस मंगलवार को नहीं सोच रही थी। आशंका है कि कोई चोर-लुटेरा पहले ही घर में छिप गया हो और रात होते ही चोरी करने लगा। जब महिला की नींद खुली तो उसे मार दिया गया। बेंगलुरू से आई बेटी ने कहा कि उनका किसी से प्रॉपर्टी विवाद नहीं था।

जांच में जुटी टीम को बुधवार सुबह उन दोनों कारपेंटरों का पता लग गया है, जिन्होंने सोमवार दोपहर रक्षा नैय्यर के घर का दरवाजा ठीक किया था। उन कारपेंटरों को पड़ोस में रहती महिला ने ही बुलाया था। उक्त महिला के पति की फर्नीचर दुकान है और रक्षा नैय्यर ने खुद महिला के घर पर कारपेंटर भेजने के लिए कहा था। पुलिस ने दोनों कारपेंटरों को बुलाया। दोनों 20-21 साल की उम्र के थे। उन्होंने कहा कि वह तो दरवाजा ठीक करके दस मिनट बाद ही लौट गए थे। पुलिस को उन पर शक नहीं है।

हिरासत में लिया नौकरानी का पति सुरेश बुधवार देर रात तक भी पुलिस की कस्टडी में ही था। बुधवार दोपहर पुलिस सुरेश को लेकर रक्षा नैय्यर के घर पहुंची। पुलिस सीधा उसे तीसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में ले गई। वहां एक कमरा था, जहां पहले एयर कंडीशनर लगा था। कुछ साल पहले उसे निकाल दिया गया और वह जगह खाली थी। पुलिस ने सुरेश को उक्त रोशनदान से निकालकर देखा। पुलिस को आशंका थी कि कोई छत के माध्यम से भी घर में प्रवेश कर सकता है, मगर आस-पड़ोस के घरों की छतें काफी ऊंची होने के कारण पुलिस फिर उलझ गई। वहीं ऊपर वाले कमरे का लॉक भी घटना के समय बंद था।

बेटी बोली - घर में नहीं होता था कैश और सोना

रक्षा नैय्यर की बेंगलुरू रहती बेटी देवी मंगलवार देर रात जालंधर पहुंची। उन्हें मां का शव नहीं देखने दिया और उस कमरे को भी नहीं खोला गया। पांच साल पहले पापा प्रेमनाथ नैय्यर की मौत के बाद से ही वह मां को कहती रहती थी कि वह या तो भाई के पास न्यूयॉर्क चले जाएं या उनके पास बेंगलुरु। वह पहले-पहले 15 दिन उनके पास रहीं भी, मगर फिर लौट आई। उन्होंने बताया कि रविवार को उसकी मां से रूटीन में बात हुई थी। न्यूयार्क से रक्षा नैय्यर के बेटे के वीरवार शाम तक जालंधर पहुंचने की उम्मीद है।