पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. व्यापारियों ने शनिवार को विधायक मनोरंजन कालिया को कहा कि उनकी मांगें पूरी कराओ। पहला धरने उनके घर ही है। वैट रिफंड, दुकानों पर प्रापर्टी टैक्स की दर तीन फीसदी से घटाकर डेढ़ करने और बाकी टैक्सेशन के मुद्दों पर व्यापारी 27 जनवरी से विधायकों के घर घेरेंगे।
पहले दिन सुबह 11 बजे कालिया के घर धरना है। भाजपा प्रदेश उप प्रधान रवि महेंद्रू भी पहुंचे। जिला प्रधान सुभाष सूद की वादा खिलाफी से व्यापारी खफा थे। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आरके शर्मा और गुरमीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मजबूर होकर उन्हें धरने शुरू करने पड़े हैं। कालिया ने भरोसा दिया कि वह पार्टी में २६ जनवरी को चर्चा करेंगे। रविंदर धीर, गुरशरण सिंह और साथियों ने कहा है कि 27 से पहले गंभीर रिस्पांस न मिला तो आंदोलन शुरू करेंगे। बैठक से पहले बाजारों में संपर्क अभियान चलाया गया। व्यापारियों में बलजीत सिंह आहलूवालिया, राकेश बहल, विक्की कालिया, निर्मल सिंह बेदी, एडवोकेट रंजीत सिंह, कुलदीप सिंह नरूला और अमित सहगल शामिल थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.