पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंजाब के 'गौरव' आज होंगे सम्मानित, 3 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस मैडल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब पुलिस के एडीजीपी गुरदेव सिंह सहोता, आईपीएस, आम्र्ड बटालियन जालंधर और इंस्पेक्टर हरपाल सिंह मानसा को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। एएसआई गुरदयाल सिंह को मरणोपरांत राष्ट्रपति मेडल दिया जाएगा। अरुण पाल सिंह डीआईजी जालंधर, शिवे कुमार वर्मा डीआईजी, पटियाला, राजेश्वर सिंह सिद्धू एसपी मानसा, चंद सिंह डीएसपी पटियाला, रतनलाल इंस्पेक्टर चंडीगढ़,पंजाब, गुरजिंद्र सिंह इंस्पेक्टर अमृतसर, निर्मल सिंह इंस्पेक्टर पटियाला, सलीमुद्दीन इंस्पेक्टर सीआईडी, चंडीगढ़, इकबाल सिंह एसआई, जालंधर, गुरपिन्द्र पाल सिंह एसआई, सीआईए स्टाफ मंडी गोबिंदगढ़, बहादुर सिंह एएसआई, एसएसजी एसएएस नगर, बलविन्द्र सिंह एएसआई, चंडीगढ़, अमरचंद एएसआई मुक्तसर साहिब को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

लुधियाना के चार को मिलेगा स्टेट अवॉर्ड

सोसायटी को बेहतर सेवाएं देने के लिए शहर के प्रसिद्ध लोगों को 65वें गणतंत्र दिवस के दिन रविवार को स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस अवॉर्ड के लिए सीएमसीएच के डायरेक्टर डॉ. एजी थॉमस, डेंटल सर्जन डॉ. विवेक सग्गर, पुलिस की साइबर क्राइम में सहायता देने के लिए त्रिशनीत अरोड़ा व संवेदना ट्रस्ट के राजिंदर अरोड़ा को चुना गया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सभी अवार्डीज को सम्मानित करेंगे।