पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. वीरवार को रात पौने नौ बजे इनकम टैक्स की टीमों ने चार फर्मों पर छापे मारे। इनमें रामामंडी के जौहल अस्पताल के अलावा बाकी तीन फर्में फोम और फैब्रिक की बिक्री से जुड़ी हैं। इनमें रैक्सीन हाउस, लीओ विनाइल, एमके फैब्रिक्स हैं। देर रात तक दस्तावेजी जांच जारी थी। किसी भी फर्म ने छिपी आय घोषित नहीं की है।
इनकम टैक्स विभाग के सूत्र बताते हैं कि बड़ी मात्रा में फोम, रॉ मटीरियल और फैब्रिक का इंपोर्ट हो रहा है। ट्रांजेक्शंस विभाग की पकड़ में आई थीं। इसके बाद विभिन्न फर्मों का इनकम टैक्स रिटर्न का ट्रैक चेक किया गया। साथ में सेल भी, जिससे आशंका हुई कि आमदनी की तुलना में टैक्स जमा नहीं किया जा रहा। इसके बाद सर्वे की कार्रवाई डिजाइन की गई। रामामंडी के जौहल अस्पताल पर भी कम टैक्स जमा कराने की आशंका के मद्देनजर सर्वे किया गया। इनमें रैक्सीन हाउस व लीओ विनाइन तिलकराज सिक्का की है।
विनय सिन्हा ज्वाइंट कमिश्नर, सहायक कमिश्नर रतिंदर कौर और गुरिंदर सौंद, आईटीओ प्रमोद बैंस और एमएस कपूर की टीमों में चालीस के करीब लोग शामिल थे। जौहल अस्पताल के एमडी डॉ. बलजीत सिंह का फोन स्टाफ शविंदर ने उठाया। बोले - डॉक्टर साहब आयकर टीमों के साथ हैं, बाद में बात करेंगे। एमके फोम के कारोबारी एमके ने कहा - अभी मैं आयकर टीमों के साथ हूं। कार्रवाई में सहयोग दे रहे हैं। रैक्सीन हाउस और लियो विनाइल को तिलकराज सिक्का चलाते हैं। उनसे बात नहींहो पाई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पहली बार फोम कंपनियों पर इतने संगठित रूप से छापा मारा है।
इन जगहों पर सर्वे
जौहल अस्पताल
रामा मंडी में स्थित है। डा. बलजीत सिंह जौहल चलाते हैं। देहाती क्षेत्र में प्रमुख अस्पताल।
रैक्सीन हाउस
नाज सिनेमा के पास ये कंपनी फोम, हाई क्लास कोटेड फोम, कॉटन फैब्रिक्स व पीयू फोम में डील करती हैं।
लीओ विनाइल
कपूरथला रोड पर जालंधर की पुरानी कंपनी। फैब्रिक्स और फोम प्रोडक्ट्स में डील करती है।
एमके फैब्रिक्स
बस्ती अड्डा चौक में स्थित। फोम, होम इंटीरियर, पर्दे आदि की बिक्री करती है। शहर का प्रमुख स्टोर हैं।
कुछ नहीं कह सकते : आईटीसी सूरी
॥इनकम टैक्स कमिश्नर राकेश सूरी ने कहा कि चारों जगहों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई है। दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं। छिपी आय सरेंडर होने संबंधी अभी कुछ नहीं कह सकते।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.