पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rest House For Women Are Also At Stations

NRMU महासचिव बोले: छोटे स्टेशनों पर भी महिलाओं के लिए हो रेस्ट हाउस, क्रैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर कैंट. नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन का जोनल महिला सम्मेलन ढिलवां रोड पर पैलेस में हुआ। इसमें इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन और नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा मुख्य अतिथि और एनआरएमयू के अध्यक्ष हरभजन सिंह सिद्धू विशिष्ट अतिथि रहे। शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि रेलवे में भी महिलाओं की भागीदारी कम नहीं है। इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन ने इन्हें संगठित करने के लिए फेडरेशन में राष्ट्रीय, जोनल, मंडल व ब्रांच स्तर पर महिला विंग का गठन किया है। रेलवे बोर्ड स्तर पर महिलाओं के हक में कई निर्णय करवाए गए, लेकिन देखने में आया है कि छोटे दफ्तर और स्टेशनों पर कार्यरत महिला कर्मचारियों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि रेलवे बोर्ड द्वारा किए गए निर्णयों को यूनिट स्तर पर भी लागू किया जाए। जहां एक भी महिला कर्मचारी कार्यरत है, वहां उसे अलग शौचालय तथा रेस्ट रूम की व्यवस्था की जाए। और जहां अधिक महिलाएं हैं, वहां उनके छोटे बच्चों के लिए क्रैच खोले जाएं। कार्यक्रम में विधायक मनोरंजन कालिया भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उन पर होने वाले अत्याचारों और हिंसा का सख्ती से विरोध करना चाहिए।

मंच का संचालन डिवीजनल प्रेसीडेंट राकेश शर्मा ने किया। नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन महिला विंग की सहायक कन्वीनर परमजीत कौर ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारियों के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस मौके पर एसके त्यागी, दलजीत सिंह, डीएन चौबी, आरके पांडे, पार्षद बलवीर सिंह बिट्टू , मनजीत सिंह कंग, ओंकार सिंह, संजीव मिश्रा, सुरजीत सिंह, गुरशरण सिंह, इंद्रजीत फुल्ल, अवतार चंद, प्यारा लाल, मदन लाल शर्मा, इंद्रजीत लांबा, सुखदेव सिंह, दीपक शर्मा, गुरमुख सिंह, सुरिंदर कुमार, परमजीत कौर, मनजिंद्र कौर, त्रिशला शर्मा, सरबजीत कौर, शशि बाला, मधु, रविन्द्र कौर, नीलम शर्मा, नरिन्दर कौर, पुष्पा, इच्छा देवी, तृप्त कौर, मलकीत कौर, कुलविन्द्र कौर, गुरमीत कौर सहित आदि मौजूद थे।
(जोनल महिला सम्मेलन की ज्योति प्रज्ज्वलित करते हुए शिवगोपाल मिश्रा व अन्य।)