पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर। 66 फुटी रोड से सटे पंजाबी बाग में मंगलवार बाद दोपहर देना बैंक से रिटायर्ड बैंककर्मी राजिंदर कुमार शर्मा ने संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली। घटना के समय बैंककर्मी की पत्नी और बेटी बाजार गई हुई थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला, लेकिन उनकी पत्नी चंद्र लेखा का कहना है कि पति घरेलू परेशानी के चलते परेशान चल रहे थे। 72 वर्षीय राजिंदर शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए थाना-६ पुलिस ने सिविल भेजा है।
पुलिस को दिए बयान में चन्द्र लेखा ने बताया कि वह अपनी बेटी और पति के साथ पंजाबी बाग में लंबे समय से रह रहे थे। उनका बेटा अलग ही रहता है। पति करीब बारह साल पहले बैंक से रिटायर हुए थे। उनकी पेंशन पर खर्चा चलता था और बेटे की भी अभी नौकरी नहीं लगी थी।
वह खुद फगवाड़ा के सीटी पब्लिक स्कूल में टीचर हैं। सुबह वह स्कूल चली गई और दोपहर को लौटी। बेटी ने बताया कि उन्होंने खाना खाया है। वह खुद देखने गईं तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाया, पर उन्होंने खोला नहीं। खिड़की से देखा तो वह पंखे से लटक रहे थे। उन्होंने चुनरी से फंदा बनाया हुआ था। शोर मचाने पर इकट्ठे हुए लोगों ने दरवाजा तोड़ा और उन्हें नीचे उतारा, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.