पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Robbers Arrested By Women Sweet Talk On Phone

महिला का उड़ाया पर्स, फोन पर मीठी बातों से हुआ अरेस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदकोट. आठ दिन पहले पंजाब मेल में सफर कर रही फौजी की पत्नी का पर्स चोरी करने वाला युवक महिला की मीठी बातों में आकर पकड़ा गया। महिला ने उसे झांसे में लेकर बात की और वह उससे मिलने फरीदकोट पहुंच गया। जहां पहले से सतर्क जीआरपी ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी से पौने दो लाख रुपए के गहने और मोबाइल बरामद कर लिया है।

जीआरपी के सब इंसपेक्टर सुखदेव सिंह लाड़ा ने बताया कि फरीदकोट कैंट में 194 रेजिमेंट का एक नायक दो दिसंबर को पंजाब मेल से दिल्ली से फरीदकोट आ रहा था। इसी बीच गाड़ी में गांव सुधावा मथुरा निवासी मनोज कुमार उनके साथ सफर करने लगा। मौक पाकर वह फौजी की पत्नी का पर्स लेकर नरवाना के पास किसी स्टेशन पर उतर गया। इस बैग में फौजी की पत्नी और बच्चे के गहने और मोबाइल फोन था। इत्तेफाक से इसी बीच फौजी की बहन ने मोबाइल पर फोन किया तो चोर ने रिसीव कर लिया। और उससे बात करने लगा। बहन को सुबह मालूम पड़ा कि बैग चोरी हो गय है। और जिससे उसने बात की वह चोर है। इस पर फौजी की बहन ने दोबारा मनोज को फोन किया। उसे अपनी मीठी बातों के झांसे में लिया। उसने उसे बातों में लेकर अपनी भाभी का नंबर दे दिया। और कहा वह उससे बात कर ले। महिला ने उसे बातों में लगाकर रेलवे स्टेशन फरीदकोट बुला लिया। मनोज फौजी की पत्नी से मिलने जैसे ही फरीदकोट रेलवे स्टेशन पहुंचा उसे पुिलस ने पकड़ लिया। पुलिस ने मनोज को कोर्ट में पेश किया। रिमांड पर लेकर उससे मथुरा से पौने दो लाख के कीमती गहने बरामद कर लिए।

पेशेवर चोर नहीं है आरोपी: पुलिस के अनुसार मनोज पेशेवर चोर नहीं है। वह पहले गाड़ियों से छोटी मोटी चोरियां करता था। पहली बार उसने पर्स चोरी किया और महिला के झांसे में आकर पकड़ा गया।
दोबारा ढूढ़ा जा सकता है चोरी हुआ मोबाइल
फोन चोरी होने के बाद अगर इसे दोबारा हासिल करना हो तो इसके लिए वैसे तो आईईएमआई नंबर का अहम रोल रहता है। हालांकि हेंडसेट ट्रेस करने के लिए कुछ कंपनियां एप्लीकेशन उपलब्ध करा रही हैं। कस्टमर फोन ट्रैकिंग एप्प डाउनलोड कर सकते हैं। क्विक व्हील या एनक्यू मोबाइल सिक्योरिटी भी हेंडसेट को सेफ कर देती है। - अमित भारद्वाज, टेक्निकल एक्सपर्ट