सुल्तानपुरलोधी/कपूरथला. गांव मोठांवाला में रविवार रात 1.30 बजे तेजधार हथियारों और लाठियों से लैस लुटेरों जिनकी संख्या 20 के लगभग थी ने दो घरों पर धावा बोल दिया।
दीवार फांदकर घर में घुसे लुटेरों ने सो रहे लोगों को संभलने का मौका दिए बिना ताबड़तोड़ हमला किया और गहने और नकदी लूट ले गए। हमले के दौरान 16 लोग घायल हुए हैं जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को सुल्तानपुरलोधी, कपूरथला के सिविल अस्पताल जबकि गंभीर घायलों को जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
आगे तस्वीरों के साथ पढ़िए पूरी खबर, साथ ही पढ़िए, ...जब पैट्रोल डालने के बाद पैसे मांगे तो कर्मचारी पर चला दी गोली