पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Saddened With Throat Cancer, The Woman Jumped Out Of The Train

गले के कैंसर से दुखी होकर महिला ने ट्रेन के आगे छलांग लगा जान दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोराया. गले के कैंसर से दुखी 40 वर्षीय महिला ने गोराया रेलवे फाटक पर ट्रेन के आगे कूद जान दे दी। घटना मंगलवार सुबह 9:25 बजे की है। मृतका के गले में फूड पाइप लगी हुई थी। पहचान गांव अट्टा की रहने वाले सलिंदर कौर पत्नी जसपाल राम के तौर पर हुई है।

मंगलवार सुबह जसपाल सलिंदर को लेकर जालंधर सिविल अस्पताल से दवाई दिलवाने के लिए आ रहा था। गोराया स्टेशन पर सलिंदर ने पति को ही दवाई लेकर आने की बात कही व खुद घर जा रही हूं, का बोल चली गई। दवाई लेकर जब घर लौटा तो सलिंदर घर में नहीं मिली। कुछ देर बाद गोराया रेलवे फाटक के पास ट्रेन के नीचे आकर महिला की मौत की खबर उसे मिली। मौके पर पहुंचा तो सामने पत्नी का कटा हुआ शव पाया। सलिंदर अपने पीछे दो बच्चे १८ वर्षीय सन्नी (जोकि इटली गया हुआ है) व १५ वर्षीय निशा रानी (नौवीं कक्षा की छात्रा) को छोड़ गई है।

पेशे से मिस्त्री जसपाल ने बताया कि सलिंदर गले के कैंसर के कारण दुखी रहती थी। कैंसर के बारे में उन्हें तीन माह पहले पता चला था। हालात बिगडऩे पर महीना भर पहले ही सलिंदर के गले में फूड पाइप लगाया गया था। तब से तरल पदार्थों पर ही सलिंदर सीमित थी।

70 वर्षीय बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आयात्न रुड़का रोड पर बने रेलवे फाटक पर दोपहर को लाइन पार कर रहा 70 वर्षीय बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान गांव अट्टा के रहने वाले जगीर सिंह पुत्र खुशिया के रूप में हुई है। मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।