पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोमवार को हाईकोर्ट में क्लीन चिट, वीरवार से रेत सप्लाई पर गुंडा टैक्स शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पठानकोट. माइनिंग माफिया ने पठानकोट में लोडिंग पर्ची के नाम पर फिर से गुंडा टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से सोमवार को हाईकोर्ट में दी गई क्लीन चिट के महज तीन दिन बाद ही पठानकोट के अलग-अलग क्षेत्रों में वसूली शुरू कर दी गई। इसका असर यह हुआ कि 200 क्यूबिक फीट रेत की ट्रॉली पहले 5000 रुपए में मिलती थी, अब 6000 रुपए में मिलने लगी है। एक हजार रुपए सीधे माफिया की जेब में जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, कई दिनों से क्रेशर मालिकों पर दवाब बनाया जा रहा था कि वे कच्चे माल के साथ-साथ बजरी और रेत पर भी माइनिंग टैक्स दें। जैसे ही सरकार ने हाईकोर्ट में रिपोर्ट दी कि 132 में से 115 क्रशर मालिक बेकसूर हैं, उसके बाद रेत माफिया ने उनसे वसूली शुरू कर दी।

पैसे नहीं दिए तो क्रशर बंद कराए

स्टोन क्रशर्स ने टैक्स देने से इनकार किया तो माफिया ने उनके क्रशर बंद करवा दिए। इसके बाद 19 जनवरी को क्रशर वालों की मीटिग हुई और फैसला लिया कि पुलिस में शिकायत की जाएगी।
कॉपी भास्कर के पास है-

सड़कों पर लगा दिए वसूली के नाके

क्रशर मालिकों के इनकार के बाद माफिया ने वीरवार को पठानकोट बेल्ट में सड़कों पर नाके लगा लिए। रेत से भरी गाडिय़ों से लोडिंग पर्ची के नाम गुंडा टैक्स की उगाही की, जो शुक्रवार को भी जारी रही।

आगे की स्लाइड में पढ़िए देखते ही भागे ठेकेदार के कारिंदे...