पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sand Will Sell The Grain Markets Of The District From February

एक फरवरी से जिले की 12 अनाज मंडियों में बिकेगी रेत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. जिले में रेत की बिक्री करने के लिए 12 मंडियां अलॉट कर दी गई हैं। रेत की तस्करी और ब्लैक रोकने के लिए एक फरवरी से अनाज की मंडियों में रेत बिका करेगी। सरकार पहले की तरह रेत की खदानों की ऑक्शन करेगी लेकिन ठेकेदार रेत की बिक्री सिर्फ मंडी बोर्ड के प्वाइंट पर ही कर सकेंगे। व्यापारिक कंपीटिशन के जरिए रेत के रेट गिराने की कोशिश की गई है। सतलुज और ब्यास नदी के किनारे से जालंधर में रेत आती है। इंडस्ट्री विभाग का जिओलॉजी विंग इनकी ऑक्शन करता है। इस समय फिल्लौर में माइनिंग चल रही। सात नई साइट्स अलॉट होंगी।

ढुलाई के टेंडर देगा मंडी बोर्ड

॥सेल प्वाइंट तक रेत की ढुलाई मंडी बोर्ड कराएगा। इसके लिए ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर दिए जाएंगे। पहले फेज में पंजाब भर में 145 मंडियों में रेत की सेल के प्वाइंट बनाए जाएंगे। ठेकेदारों में व्यापारिक कंपीटिशन पैदा होगा। रेत के रेट गिरेंगे।
आरएस चीमा, वाइस चेयरमैन