पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • SC Commission Arrived Complaining Of Journalist Akali MP Gubaya

पत्रकार की शिकायत लेकर अकाली सांसद घुबाया पहुंचे एससी आयोग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. अकाली सांसद शेर सिंह घुबाया ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उप चेयरमैन डॉ. राज कुमार वेरका से फिरोजपुर के एक पत्रकार के खिलाफ शिकायत की है। सांसद का आरोप है कि पत्रकार उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहा है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। डॉ. वेरका ने कहा कि शिकायतकर्ता चाहे अकाली दल के सांसद हैं और राज्य में उनकी सरकार है। मेरे पास कोई भी शिकायत लेकर आता है तो मैं उस पर कार्रवाई करूंगा। मैंने अकाली सांसद के मामले में भी फिरोजपुर के डीसी और एसएसपी से 15 दिन में रिपोर्ट तलब की है।

फिरोज़पुर के सांसद घुबाया ने शिकायत में कहा है कि वह अनुसूचित जाति से संबंधित हैं और जनरल सीट से जीतते आ रहे हैं। क्योंकि आयोग में शिकायत से जल्दी न्याय मिलता है। इसलिए उन्होंने अपनी शिकायत आयोग को की है। घुबाया का आरोप है कि एक अखबार का पत्रकार उनके खिलाफ झूठी खबरें लगा रहा है। जिससे उनकी छवि खराब हो रही है। कार्रवाई की जाए। पत्रकार ने घुबाया के शैलर में पनसप का नौ करोड़ रुपए का चावल खुर्द बुर्द करने की रिपोर्ट छापी थी।