पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • School Van Driver Molestation From Child

स्कूल वैन के ड्राइवर ने की बच्ची से छेड़छाड़, अभिभावक के भड़कने पर निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर. एपिटॉम स्कूल में वीरवार को उस समय माहौल गरमा गया जब एक पेरेंट्स ने आरोप लगाया कि वैन ड्राइवर ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की। अभिभावकों का कहना है कि बुधवार देर शाम को स्कूल के रिसेप्शन पर फोन करके घटना की जानकारी दी थी पर वीरवार को भी उसी ड्राइवर को बच्ची को लेने भेज दिया। मामला उस समय भड़क गया जब अभिभावकों ने ड्राइवर को पेश करने की बात कही पर प्रशासन सामने नहीं लाया। जब अभिभावक भड़कने लगे तो स्कूल की प्रिंसिपल छवि सैनी ने कहा कि उसे स्कूल से निकाल दिया है।

केजी की छात्रा ने घर जाकर बताया था कि ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। पेरेंट्स ने स्कूल की रिसेप्शन पर फोन करके ड्राइवर केवल कृष्ण की शिकायत की और कहा कि अगले दिन से उसे न भेजा जाए। अगले दिन वही बच्ची को लेने गया। अभिभावक भड़क कर गए और स्कूल पहुंचे। प्रिंसिपल से जब ड्राइवर को सामने लाने की बात कही तो उन्होंने कहा कि उसे निकाल दिया गया है। पेरेंट्स का कहना है कि अगर निकाल दिया तो बच्ची को लेने कैसे पहुंचा। प्रिंसिपल ने बताया कि सुबह सारे मामले की छानबीन करने के बाद निकाला। अभिभावकों ने मांग की कि केवल स्कूल से निकालने से मामला नहीं सुलझेगा। स्कूल प्रशासन उक्त ड्राइवर पर कार्रवाई करे।
मामले की जानकारी थाना सदर की पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई व स्कूल प्रिंसिपल से शिकायत ली व मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पेरेंट्स ने बच्चों की सुरक्षा यकीनी बनाने की मांग की। प्रिंसिपल छवि सैनी ने बताया कि ड्राइवर को स्कूल से निकाल दिया गया है।