पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहोशियारपुर. पिपलावालां व न्यू दशमेश नगर के सामने एक सुनसान घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे से मंगलवार दोपहर चार बजे के करीब मोहल्ला निवासियों ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर मॉडल टाउन पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआई सकतर सिंह का कहना कि मोहल्ला निवासियों ने उन्हें कई बार सूचना दी थी कि उक्त जगह पर देह व्यापार का अड्डा चल रहा है लेकिन बार-बार छापेमारी करने पर भी कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई। मंगलवार को पकड़े गए दोनों युवकों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही पुलिस इनके खिलाफ बनती कार्रवाई करेगी।
बारी-बारी आकर घर के बाहर रुके बाइक
मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे के करीब सुनसान घर के बाहर मोटरसाइकिलों के बारी-बारी पहुंचने से
मोहल्ला वासियों ने घेराबंदी करनी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही क्षेत्र के अकाली पार्षद सुरजीत कुमार गंगड़ के साथ जसवंत सिंह, बलवीर सैनी, सुखदेव सिंह, रमन कुमार, सीताराम, मिलावर राम, अमरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, जसवंत सिंह, राजू, सोनू आदि ने घर को घेर लिया। नाराज मोहल्ला निवासियों ने महिलाओं और लड़कों को बाहर निकलने को कहा।
लोगों की आवाज सुन एक महिला ने बाहर आकर अभी धमकी देनी शुरू ही की थी कि मोहल्ला वासियों के तेवर को भांप वह चुपचाप से मौके से गायब हो गई। महिलाओं के कमरे से खिसकते ही मोहल्ला वासी कमरे में घुस गए और चार युवकों को काबू कर कमरे से बाहर निकाला। दो युवकों ने सरकारी सेवा का हवाला देते हुए जब बार-बार माफी मांगने लगे तो लोगों ने दो युवकों को छोड़ दिया जबकि अन्य दो युवकों ने कहा कि वह मेडिकल करवाने आया है। लोगों ने जब पूछा कि मेडिकल टेस्ट तो अस्पताल में होता है तो वह यहां क्या करने आए हैं तो इसका दोनों के पास कोई जवाब नहीं था। मोहल्ले निवासियों ने दोनों के मोटरसाइकिल को भी क्षति पहुंचाई और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.