पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोगों की सूचना पर शशि नगर में पकड़ा देह व्यापार का अड्डा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. गुज्जा पीर से सटे शशि नगर में कुछ समय से चल रहे देह व्यापार के अड्डे को पुलिस ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। पुलिस ने अड्डा संचालिका और एक प्रवासी ग्राहक को काबू किया है। इनके खिलाफ थाना आठ में इमोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

गुज्जा पीर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान अनुपम शर्मा ने बताया कि दो साल पहले महिला ने इलाके में घर लिया था। बीते कुछ समय से वह यहां पर अड्डा चला रही है, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। सुबह भी एक प्रवासी ग्राहक घर में आया था। इलाके के लोग उसके घर बाहर इक_े हो गए और पुलिस बुला ली। इस दौरान उक्त महिला को बचाने एक और महिला आई थी, जो बाद में भाग गई। एसएचओ गुरप्रीत सिंह का कहना है कि जांच के बाद संचालिका व ग्राहक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।