पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Short Circuit Started The Fire In The Lab

शॉर्ट सर्किट से लगी लैब में आग, दमकल की गाड़ी आई तब पाया काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर। एपीजे कॉलेज से बीएमसी चौक रोड के बीच सरदाना लैब में मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ मशीनें जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई।
लैब में रोजाना 9 बजे मरीज आ जाते हैं। सुबह साढ़े आठ बजे लैब खुलती है। सुबह पौने नौ बजे वर्कर लैब पहुंचा। उसने शटर उठाया तो अंदर आग लगी हुई थी। फायर ब्रिगेड बुलाई। फायर ब्रिगेड ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। बेसमेंट होने के बावजूद यहां ऑटोमेटिक फायर सिस्टम नहीं लगा था। टीम ने कुछ मशीनें बचा लीं, लेकिन कुछ जल गई हैं। मशीनें ऑन करने पर पता चलेगा कि कितनी खराब हुई हैं।
ऑटोमेटिक फायर सिस्टम नहीं था, देंगे नोटिस
सरदाना लैब में जब आग लगी तब लैब बंद थी। वहां अमूमन मरीजों की भीड़ रहती है। सौभाग्यवश आग खुलने के बाद नहीं लगी। अगर ऐसा होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। चूंकि बेसमेंट में बनी लैब में ऑटोमेटिक फायर सिस्टम भी नहीं लगा था, जिससे आग लगते ही पानी की बौछार हो जाए।
फायर ऑफिसर राजिंदर शर्मा ने मौके पर ही लैब के मुलाजिमों को फटकार लगाई। उनका कहना है कि बेसमेंट तो वैसे पार्किंग के लिए इस्तेमाल होती है, लेकिन शहर में कई जगह बेसमेंट का दुरुपयोग हो रहा है। यहां भी ऐसा ही हुआ। एक तो बेसमेंट में लैब खुली थी और कोई सिस्टम भी नहीं था। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के चलते लैब को नोटिस भेजा जाएगा।
बेसमेंट में लापरवाही : फायर ऑफिसर राजिंदर शर्मा ने लैब के मुलाजिमों को फायर सिस्टम इंस्टाल न करवाने के लिए फटकार भी लगाई।