पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. फगवाड़ा हाईवे पर स्थित कॉस्मो हुंडई के शोरूम में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि उसे बुझाने के लिए सेना बुलानी पड़ी। फिर भी आग पर आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। आग पहले लोअर बेसमेंट में लगी, जो फैलते हुए अपर बेसमेंट में पहुंच गई। लोअर बेसमेंट में बने स्टोर और कार असेसरी में आग लगने से यह ज्यादा भड़की। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने ग्राउंड फ्लोर पर शोरूम के शीशे ईंटें मारकर तोड़े।
फिर पीछे से जेसीबी मशीन के जरिए दीवारें तोड़ी, ताकि धुआं बाहर निकल सके। इस दौरान तीन बार बेसमेंट से धमाके की आवाज आई। इसके बाद ड्रिल मशीन से अपर बेसमेंट की छत पर छेद करके पानी डाला गया। आग शाम साढ़े चार बजे बुझ गई थी। लेकिन तपिश ज्यादा होने के कारण कोई अंदर नहीं जा सका। देर शाम एसएचओ विमलकांत ने बताया कि शोरूम की सात गाडिय़ां आग में जल गई। इसके अलावा एसेसरी जली है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.