पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेबनान: मंडी के गुरप्रीत मर्डर में श्रीलंकाई महिला गिरफ्तार

लेबनान: मंडी के गुरप्रीत मर्डर में श्रीलंकाई महिला गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़ / जालंधर। लेबनान में मारे गए लोहा नगरी के कोटला डडहेडी निवासी 27 साल के गुरप्रीत सिंह के मर्डर के आरोप में वहां की पुिलस ने श्रीलंका मूल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गुरप्रीत को मारने से पहले उसपर तेजाब डाला गया था। फिर चाकू से चार वार उसके सीने पर किए गए। भारतीय मूल के दोनों आरोपी पटियाला के रहने वाले हैं।

गुरप्रीत कुछ साल से लेबनान में था। वही लेबनान की राजधानी बेरुत के पास एक शहर कवरसिमा की आयरन मिल में काम करता था। लेबनान पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, राजपुर के पास गांव उक्सी सैनिया दी के जसविंदर जस्सी व लक्की के साथ उसकी दोस्ती थी। गुरप्रीत ने उन्हें दो हजार डॉलर उधार दिए थे। पुिलस हिरासत मंे जसविंदर जस्सी की श्रीलंकाई मूल की पत्नी कुमारी ने बताया पैसे के लेनदेन को लेकर पहले गुरप्रीत को अगवा किया और बाद में उसका कत्ल कर दिया।

गुरप्रीत के परिवार के मुताबिक, पिछले साल गुरप्रीत के साथ जस्सी और लक्की इंडिया आए थे। 21 अक्टूबर, 2014 को सभी एक साथ लेबनान गए। 10 दिसंबर की रात गुरप्रीत लापता हो गया। 21 दिसंबर को पहाड़ी इलाके में गुरप्रीत की लाश मिली। लाश ऐसी थी कि उसकी पहचान मुश्किल थी।