पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिद्धू ने मरीज भेजा हॉस्पिटल, सेंटर ने 8 हजार में किया लिंग परीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। मुख्य संसदीय सचिव डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने वीरवार को स्टिंग आॅपरेशन के दौरान लाहौरी गेट स्थित मल्होत्रा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। 8 हजार रुपए में लिंग टेस्ट करने के बाद सेंटर को सील कर दिया गया। स्टिंग में पता चला कि सेंटर पर तैनात रेडिलॉजिस्ट के पास डिग्री या डिप्लोमा नहीं था। डॉ. सिद्धू के आदेश के बाद सिविल सर्जन डॉ. एचएस बाली ने सेंटर की तीन अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी हैं।
डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बताया कि उनको मल्होत्रा अल्ट्रासाउंड के बारे में शिकायत मिली थी। यहां रुपए लेकर लिंग टेस्ट होता है। शिकायत के आधार पर उन्होंने एसएसपी हरदयाल सिंह मान से शिकायत की। उसके बाद स्टिंग तैयार किया। उन्होंने रश्मि को तैयार किया। उसे 8 हजार रुपए दिए। टेस्ट करने के लिए भेजा। थाना सिविल लाइन के एसएचओ को नोटों का सीरियल नंबर नोट करवाया गया था।

रश्मि जब सेंटर पहुंची तो उसे बिना एंट्री के अंदर दाखिल कराया गया। पांच मिनट में डाॅक्टर हितेश व उनकी असिस्टेंट ने रश्मि के लिंग की जांच करके पैसे ले लिए। उसे बताया कि उसके गर्भ मे जो बच्चा है, व फीमेल है। रिकाॅर्ड कब्जे में लेकर जब रश्मि के दिए 500 व 1000 के नोट की जांच की गई तो नोटों का मिलान हो गया। सिद्धू ने कहा, उन्हें ये भी शिकायत मिली है, शहर के 20 डॉक्टर अपने पेशेंट यहां लिंग टेस्ट के लिए यहां भेजते हैं।
मरीज 50, सिर्फ 5 की एंट्री
डाॅ. सिद्धू व सिविल सर्जन डाॅ. बाली ने बताया कि सेंटर पर पीएनडीटी के नियमों का उल्लंघन कर लिंग जांच हो रही थी। रिकाॅर्ड में काफी खामियां हैं। सेंटर में रोजाना 50 से 60 अल्ट्रासाउंड होते थे। जबकि एंट्री सिर्फ 5 से 10 मरीजों की होती है। स्टाफ ही बाहर से मरीजों को लाकर अल्ट्रासाउंड कराता था।
डॉ. हितेश बोले, चैलेंज करेंगे
सेंटर के मालिक डाॅ. हितेश मल्होत्रा ने डाॅ. सिद्धू के छापे को प्लांड बताया। सेहत महकमे की रिपोर्ट देखने के बाद वह चैलेंज करेंगे। उनके सेंटर में कोई कमी नहीं।
(फोटो- डाॅ. नवजोत कौर सिद्धू के निर्देश पर सेंटर की तीनों अल्ट्रासाउंड मशीनें सील कर दी गईं।)